उदयपुर के MG कॉलेज में B.Com (BFSI) कोर्स की एडमिशन की अंतिम तिथि 3 सितंबर

 | 
Meera Girls College udaipur

 

Udaipur Times, Education News: राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय उदयपुर (M G College Udaipur) में बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस (BFSI) में B.Com कोर्स के लिए सत्र 2026-27 की एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश की अंतिम तिथि 3 सितंबर 2026 है।

प्राचार्य अंजना गौतम ने बताया कि उक्त कोर्स करके छात्राएं सिर्फ डिग्री ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक अनुभव और जॉब सिक्योरिटी भी हासिल कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि यह कोर्स 6 सेमेस्टर का है, जिसमें 4 सेमेस्टर पढ़ाई और अंतिम 2 सेमेस्टर इंटर्नशिप शामिल है। इंटर्नशिप के दौरान छात्राओं को ₹12,300 प्रति माह स्टाइपेंड भी मिलेगा। 

यह कोर्स ग्रेजुएट डिग्री के समकक्ष है तथा 12वीं पास किसी भी स्ट्रीम की छात्राएं इसमें प्रवेश ले सकती हैं। बैंकिंग और इंश्योरेंस सेक्टर में रोजगार के अच्छे अवसर उपलब्ध हैं।

कोर्स समन्वयक डॉ. सागर सांवरिया से संपर्क के लिए नंबर 9828555477 पर संपर्क किया जा सकता है। महाविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं से शीघ्र आवेदन करने की अपील की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News