उदयपुर के लॉ कॉलेज में प्रवेश हेतु आवेदन तिथि 12 जून, 2026 तक बढ़ी

 | 
Law College Admission

Udaipur Times, Education News: 6 जून 2026। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के विधि महाविद्यालय (Law College) में संचालित बी.ए.-एलएल.बी.,एलएल.बी. एवं एलएल.एम. पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 जून, 2026 से बढ़ाकर 12 जून, 2026 कर दी गई है। तिथि बढ़ने से प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन हेतु अतिरिक्त समय मिल सकेगा। Education News

एलएल.बी. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक है। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने किसी भी संकाय कला, विज्ञान, वाणिज्य, प्रबंधन अथवा अन्य मान्यता प्राप्त विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है अथवा अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हैं, वे प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। अंतिम वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थियों की पात्रता उनके परिणाम घोषित होने के पश्चात निर्धारित नियमों के अनुसार मान्य होगी। Education News

विधि महाविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 20 जून 2026 को प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। एलएल.बी. प्रवेश परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगी, जबकि बी.ए.-एलएल.बी. एवं एलएल.एम. प्रवेश परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। Education News

उपरोक्त सभी प्रवेश परीक्षाओं का पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी विस्तृत पाठ्यक्रम एवं अन्य दिशा-निर्देश वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, 15 जून 2026 को प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र  जारी किए जाने की संभावना है। छात्र समय-समय पर विश्वविद्यालय की वेबसाइट का अवलोकन करते रहें। Education News

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News