उदयपुर के राजकीय अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास में प्रवेश हेतु आवेदन 30 जून 2026 तक

 | 
Udaipur Minority Girls Hostel

 

Udaipur Times, Education News: 18 जून 2026। राजकीय अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास, उदयपुर में कक्षा 9 से उच्च कक्षाओं / पाठ्यक्रमों/ कोचिंग संस्थाओं (विद्यालय/महाविद्यालय / शिक्षण संस्थाएं/व्यवसायिक संस्थाए आदि) में अध्ययनरत अल्पसंख्यक छात्राओं (मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्व, पारसी) व अन्य समुदाय (SC/ST/OBC/MBC) से शैक्षणिक सत्र 2026-27 की अवधि में प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए है। Education News

छात्रावास में आवास, भोजन इत्यादि सुविधाएँ नियमानुसार निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। आवेदन-प्रपत्र, आवश्यक दस्तावेजों संबंधी विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट https://minority.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। Education News

इच्छुक छात्राओ द्वारा आवेदन पत्र मय वांछित दस्तावेज के 30 जून, 2026 तक कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमरा संख्या 401,नई बिल्डिंग कलेक्ट्रेट उदयपुर में व्यक्तिशः डाक द्वारा अथवा ई-मेल आईडी udpr.mino@gmail.com पर भी प्रेषित किया जा सकता है। छात्रावास में जिला मुख्यालय से बाहर की छात्राओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। Education News

आवेदन पत्र एवं विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाईट https://minority.rajasthan.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 0294-2411424 पर सम्पर्क किया जा सकता है। Education News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News