Bhilwara ITI में सीधे प्रवेश के लिए आवेदन 22 सितंबर तक

 | 
District-level meeting on mineral development and illegal mining action in Bhilwara

 

Udaipur Times, Bhilwara News:  भीलवाड़ा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सत्र 2026-27/28 के लिए NCVT/SCVT योजनान्तर्गत रिक्त रही सीटों पर संस्थान स्तर पर सीधे प्रवेश की प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

संस्थान के उपनिदेशक (प्रशिक्षण) सूरज पंवार ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी राजस्थान सरकार के एकीकृत एसएसओ पोर्टल अथवा ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से 16 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जमा कराना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि रिक्त सीटों पर संस्थान स्तर से प्रवेश प्रक्रिया 22 सितंबर को दोपहर 2 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News