उदयपुर के कॉमर्स कॉलेज में बीकॉम फर्स्ट सेमेस्टर ड्राफ्ट मेरिट लिस्ट जारी

हर नए अपडेट के लिए यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट www.mlsu.ac.in लगातार चेक करते रहें।
 
 | 
MLSU

 

Udaipur Times, Education News: 23 जून 2026। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के वाणिज्य महाविद्यालय में अस्थाई वरीयता सूची (ड्राफ्ट मेरिट लिस्ट) जारी कर दी गई है। मेरिट लिस्ट में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अभ्यर्थी अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी जबकि 2 जुलाई से ऑफलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी कॉलेज प्रशासन ने स्टूडेंट की सुविधा के लिए इस लिस्ट को कॉलेज के नोटिस बोर्ड और विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। 

वाणिज्य महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रोफेसर शूरवीर सिंह भाणावत ने बताया कि जिन स्टूडेंट ने बीकॉम फर्स्ट ईयर के लिए अप्लाई किया था, वे इस लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। प्रवेश समिति की संयोजक एवं सह अधिष्ठाता डॉ शिल्पा वर्डिया ने बताया कि जिन विद्यार्थियों के नाम ऑब्जेक्शन लिस्ट में है या जिन्होंने अपनी 12वीं की अंक तालिका नहीं लगाई है, या स्पष्ट नजर नहीं आ रही है, उन्हें अंक तालिका की हार्ड कॉपी कॉलेज में 25 जून सांय तक लाकर जमा करनी होगी। 

इसके पश्चात सामान्य सीटों के लिए 26 जून को वरीयता सूची जारी की जाएगी, जिसकी फीस विद्यार्थियों को 29 जून तक ऑनलाइन जमा करनी रहेगी। तत्पश्चात स्व वित्तपोषित सीटों वरीयता सूची जारी की जाएगी।

इसके अलावा जिन विद्यार्थियों को  वरीयता सूची में किसी तरह की आपत्ति है,  महाविद्यालय में दो नंबर खिड़की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं, मार्कशीट की हार्ड कॉपी जमा करवा सकते हैं,  रिमार्क में जो भी कमी बताई गई है उसके निवारण के लिए विद्यार्थियों को आवेदन फॉर्म तथा जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करने रहेंगे।

आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए विद्यार्थी एडमिशन से जुड़े हर नए अपडेट के लिए यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट www.mlsu.ac.in लगातार चेक करते रहें।


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News