उदयपुर के झाड़ोल के खाखरिया में नए स्कूल भवन का भूमि पूजन

 | 
Khakhariya School Building

 

Udaipur Times, Education News: उदयपुर के झाड़ोल में शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ बनाने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खाखरिया में बुधवार को नवीन विद्यालय भवन का भूमि पूजन समारोह पूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रवासियों और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

भूमि पूजन के पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उन्नत सुविधाएं प्रदान करना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। यह नया विद्यालय भवन आने वाले समय में क्षेत्र की युवा पीढ़ी के उज्जवल भविष्य की सशक्त नींव साबित होगा।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया तथा सभी ने इस सौगात के लिए आभार व्यक्त किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News