उदयपुर में प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे जनजाति छात्रों के लिए बड़ी खबर, 60 छात्रों को मिलेगी फ्री कोचिंग
Udaipur Times, Education News: 9 जून 2026। प्रशासनिक सेवाओं में TSP क्षेत्र के जनजाति विद्यार्थियों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की विभागीय पहल के तहत माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRI), उदयपुर द्वारा 60 जनजाति विद्यार्थियों को मोहनलाल सुखाड़िया विश्व विद्यालय (MLSU) उदयपुर की फेकल्टी से निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। Education News
TRI निदेशक, ओ.पी.जैन ने बताया कि TRI उदयपुर एवं MLSU के मध्य एक सहमति पत्र (MoU) हस्ताक्षरित हुआ है जिसके अनुसार MLSU का राजनीति विज्ञान विभाग नोडल विभाग के रूप में कार्य करते हुए इन विद्यार्थियों को इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान एवं भारतीय संविधान, सम सामयिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा तार्किक विवेचन एवं मानसिक योग्यता विषयों में कोचिंग दी जाएगी। Education News
कोचिंग कक्षाएं 21 जून, 2026 से प्रारम्भ होकर प्रारम्भिक परीक्षा (नवम्बर 2026) तक चलेगी। प्रत्येक विषय के 80 कालांश होगे तथा कुल 480 कालांश होंगे। इस हेतु TRI द्वारा MLSU को 8 लाख रुपये भुगतान किया जाएगा। TSP के इच्छुक जनजाति विद्यार्थी इस कोचिंग हेतु TRI उदयपुर, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग उदयपुर की वेबसाइट से निःशुल्क आवेदन डाउनलोड कर आवेदन विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान MLSU को 15 जून 2026 तक जमा करा सकेंगे। Education News
