NEET री-एग्जाम को लेकर बड़ी खबर, 22 जून तक टेलीग्राम पर अस्थायी रोक
Udaipur Times, NEET UG 2026 Update: 16 जून 2026। NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा से पहले फूंक फूंक कर कदम रख रही केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए भारत में टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल पर 22 जून 2026 तक अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के तहत यह कार्रवाई की है। इसके अलावा, टेलीग्राम को 30 जून तक अपने मैसेज एडिट फीचर को बंद रखने का निर्देश भी दिया गया है। NEET UG 2026
NTA के अनुसार कुछ तत्व टेलीग्राम के एडिट फीचर का दुरुपयोग कर परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र और अन्य फाइलें पुराने संदेशों में जोड़कर फर्जी पेपर लीक के सबूत तैयार करने की कोशिश कर रहे थे। इससे छात्रों और अभिभावकों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो रही थी और बड़ी रकम की ठगी की जा रही थी। NEET UG 2026
गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने NTA और विभिन्न राज्यों की पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर कई टेलीग्राम चैनलों, ग्रुपों और बॉट्स को हटवाया है। इनमें “PAPER LEAKED NEET”, “Re-NEET 2026” और “NEET MAFIA” जैसे नामों वाले चैनल शामिल थे, जो कथित तौर पर उम्मीदवारों से लाखों रुपये मांग रहे थे। अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच की जांच में ऐसे एक अंतरराज्यीय गिरोह द्वारा करीब 21.5 करोड़ रुपये के लेनदेन का भी खुलासा हुआ है। NEET UG 2026
NTA ने स्पष्ट किया कि NEET-UG की दोबारा परीक्षा 21 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होगी। एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचने और केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट व सोशल मीडिया हैंडल से प्राप्त जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है। NEET UG 2026
Source: Media Reports
