राजस्थान के जनजाति PHD शोधार्थियों के लिए बड़ा मौका, मिलेगी ₹37 हजार मासिक फेलोशिप
Udaipur Times, Rajasthan News: 12 जून 2026। माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा शोध फैलोशिप छात्रवृत्ति हेतु टीएसपी क्षेत्र एवं बारां जिले के शाहबाद एवं किशनगंज तहसील के निवासी जनजाति PHD शोधकर्ताओं से आवेदन आमंत्रित किए गए है। Rajasthan News
निदेशक ओपी जैन (RAS) ने बताया कि आवेदक की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए एवं आवेदक या उसके माता-पिता में से कोई भी आयकर दाता नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि NET/SLET अभ्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदक 30 जून 202़6 सायं 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। Rajasthan News
जैन ने बताया कि चयनित शोधार्थी को 37 हजार रुपये मासिक फैलोशिप तथा 3 हजार 330 रुपये मकान किराया देय होगा साथ ही शोध अवधि हेतु 40 हजार रुपये आकस्मिक निधि के रूप में भुगतान किए जाएंगे। Rajasthan News
उन्होंने बताया कि गलत तथ्यों को पेश कर स्वीकृत हुई फैलोशिप अथवा समय पर शोध पूर्ण नहीं करने एवं शोध अवधि समाप्ति के एक वर्ष के अन्दर थीसिस पेश नहीं करने पर शोधार्थी से नियमानुसार भुगतान की गई फैलोशिप वसूल की जाएगी, जिससे शोधार्थी को समय पर शोध पूर्ण करने की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिल सके। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, अथवा TRI की वेबसाईट पर देखे जा सकते हैं। Rajasthan News
