BN यूनिवर्सिटी का एलएनआईपीई ग्वालियर के साथ MoU

शारीरिक शिक्षा की उत्कृष्टता और विकास के लिए किया गया MoU

 | 
BNU

उदयपुर 20 जनवरी 2022 । भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय ने शारीरिक शिक्षा की उत्कृष्टता और विकास के लिए लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान, ग्वालियर (नेक की A++ रैंक,यूजीसी की 12 B स्टेटस, इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ फिजिकल कल्चर एंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी भारत सरकार, मिनिस्ट्री ऑफ  युथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स का मेंबर) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। 

एलएनआईपीई ग्वालियर देश में शारीरिक शिक्षा का अग्रणी संस्थान है। बीएन विश्वविद्यालय को एलएनआईपीई ग्वालियर से जुड़कर गर्व हो रहा है। 

एमओयू पर हस्ताक्षर करने के दौरान बीएन विश्वविद्यालय के चैयरपर्सन प्रदीप कुमार सिंह सिंगोली, प्रेसिडेंट प्रोफेसर नरेश बहादुर सिंह, रजिस्ट्रार परबत सिंह राठौड़ और भूपाल नोबल्स विद्या प्रचारिणी सभा कार्यकारी सदस्य महेंद्र पाल सिंह सोलंकी उपस्थित थे। रानी लक्ष्मी बाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान की तरफ से एमओयू पर हस्ताक्षर वंहा के वाईस चांसलर प्रोफेसर विवेक पांडे, रजिस्ट्रार प्रोफेसर ऐ एस सजवान, डाईरेक्टर एक्सटेंशन डॉ वाई एस राजपूत और प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर सी पी सिंह भाटी ने किए। 

इस एमओयू को क्रियान्वित करने में प्रोफेसर सी पी सिंह भाटी का बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही, ज्ञातव्य है कि प्रोफेसर भाटी बीएन शारिरिक महाविद्यालय के डीन रह चुके है और 1995 में सबसे प्रथम प्रिंसीपल भी वही थे। 

भूपाल नोबल्स संस्थान ने इस गौरवशाली घटनाक्रम पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि भूपाल नोबल्स के शताब्दी समारोह के तहत होने वाली योजनाओं में ये एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News