प्रोफेसर बी.एल. वर्मा, बोर्ड आफ मैनेजमेंट के सदस्य मनोनित
माननीय कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने किया नियुक्त
| Jan 31, 2022, 20:40 IST
व्यवसाय प्रशासन विभाग के प्रोफेसर बी.एल. वर्मा एवं चीफ़ प्राक्टर विश्वविद्यालय को बोर्ड आफ मैनेजमेंट का सदस्य नियुक्त
प्रोफेसर बी.एल. वर्मा, को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के बोर्ड आफ मैनेजमेंट का सदस्य मनोनित किया गया।
माननीय कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने व्यवसाय प्रशासन विभाग के प्रोफेसर बी.एल. वर्मा एवं चीफ़ प्राक्टर विश्वविद्यालय को बोर्ड आफ मैनेजमेंट का सदस्य नियुक्त किया है । इनकी नियुक्ति 1 वर्ष के लिए की गई है यह आदेश तत्काल प्रभावी होगा। प्रोफेसर वर्मा इससे पूर्व में विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता, फ्लाइंग स्क्वायड के प्रभारी, एकेडमीक काउंसिल के सदस्य भी रह चुके हैं। प्रो. वर्मा अजमेर विश्वविद्यालय, राजस्थान विश्वविद्यालय, गोविंद गुरु विश्वविद्यालय बांसवाड़ा के भी विभिन्न कमेटियों के सदस्य हैं।
