MLSU Commerce College में B.Voc. Admission 2026 शुरू, पढ़ाई के साथ मिलेगा प्लेसमेंट का मौका

B.Voc. कोर्स में अकाउंटिंग-जीएसटी और टैक्सेशन की मिलेगी प्रोफेशनल ट्रेनिंग
 | 
MLSU

 

 

Udaipur Times, Education News: 14 जुलाई 2026 । मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (MLSU) के वाणिज्य महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु बैचलर ऑफ वोकेशन (B.Voc.) पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप संचालित यह कौशल आधारित (Skill-Based) एवं रोजगारोन्मुख (Job-Oriented) स्नातक कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावसायिक दक्षता प्रदान करता है। Education News

महाविद्यालय में संचालित बी. वॉक. (अकाउंटिंग, टैक्सेशन एवं ऑडिटिंग) पाठ्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को अकाउंटिंग, टैक्सेशन, जीएसटी, ऑडिटिंग, आयकर, टीडीएस, आधुनिक अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर एवं डिजिटल फाइनेंस का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। पाठ्यक्रम में नियमित कक्षाओं के साथ इंटर्नशिप, उद्योग विशेषज्ञों के व्याख्यान एवं हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की गई है। Education News

महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रोफेसर शूरवीर सिंह भाणावत ने बताया कि यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि रोजगार के लिए आवश्यक व्यावसायिक कौशल भी प्रदान करता है। महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों एवं संस्थानों में प्लेसमेंट की व्यवस्था भी की जा रही है, जिससे उन्हें अध्ययन पूर्ण होने के साथ ही रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

बी.वॉक. कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आशा शर्मा ने बताया कि यह तीन वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त है जो पढ़ाई के साथ व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर शीघ्र रोजगार या स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने इच्छुक विद्यार्थियों से समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर इस रोजगारपरक एवं कौशल आधारित कार्यक्रम का लाभ उठाने का आग्रह किया। Education News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News