सीए यशवंत मंगल द्वारा सीए-सीएस छात्रों के लिए जीएसटी पर लिखित 21 वीं पुस्तक का विमोचन
यशवंत मंगल पिछले 11 वर्षों से देश भर के सीए के हजारों छात्र छात्राओं को वीडियो क्लासेज के माध्यम से पूरे देश मे शिक्षा प्रदान करते हे
उदयपुर । अप्रत्यक्ष कर फैकल्टी में शुमार फतहनगर के सीए यशवंत मंगल की सीए सीएस छात्रों के लिए के लिये अप्रत्यक्ष कर अधिनियम (जीएसटी व कस्टम्स ) की 21वी पुस्तक का विमोचन राज्य के पूर्व गृहमंत्री राजस्थान, नेता प्रतिपक्ष राजस्थान गुलाबचन्द् कटारिया, मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, पूर्व महापोर नगर निगम उदयपुर चन्द्रसिंह कोठारी, समाजसेवी एवं उद्योग पति दिनेश कावडिया, पूर्व चेयरमेन नगरपालिका फतहनगर कल्याणसिंह पोखरना, नरेन्द्रसिंह आसोलिया, नितिन सेठिया, अशोक मोर और विनोद धर्मावत एवं अन्य पदाधिकारी, समाजसेवी मांगीलाल संखला, ऋतू अग्रवाल द्वारा किया गया।
यशवंत मंगल की यह पुस्तक सीए, सीएस, सीएमए में अध्ययनरत व प्रेक्टिस करने वालों के लिये उपयोगी होने के साथ साथ छात्रों को इस कठिन विषय को सरलता से समझने में मददगार है।
उल्लेखनीय है कि यशवंत मंगल पिछले 11 वर्षों से देश भर के सीए के हजारों छात्र छात्राओं को वीडियो क्लासेज के माध्यम से पूरे देश मे शिक्षा प्रदान करते हे एवं इनके छात्र छात्राए निरंतर रूप से मेरिट में स्थान प्राप्त कर रहे है।
