CBSE: 9वीं क्लास के छात्र अब किताबो में देखकर दे सकेंगे परीक्षा

दसवीं में तीन विषयो में फेल होने वाले मई में दूसरी परीक्षा के पात्र नहीं होंगे, अगले साल दुबारा परीक्षा देनी होगी  
 | 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक स्तर 2026-2027 से कक्षा 9 के लिए ओपन बुक असेसमेंट (OPA) को मंजूरी दे दी हैं।  यह मंज़ूरी स्कूली शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप है।  इसका उद्देश्य योग्यता आधारित शिक्षा को बढ़ावा और रटने पर निर्भरता को कम करना है। 

इस नीति के तहत तीन पेन-पेपर असेसमेंट होंगे जिनमे भाषा, गणित, विज्ञानं और सामाजिक विज्ञान जैसे मुख्य विषय शामिल है। इनमे सवालों के जवाब स्टूडेंट्स  किताबो में देखकर लिख सकेंगे। 

दरअसल NCFSI ने शिक्षा में रटने की आदत से हटकर योग्यता आधारित शिक्षा की दिशा में बदलाव पर ज़ोर दिया गया है , इस बदलाव के लिए ओपन बुक असेसमेंट को अपनाया गया है।  

वहीँ 10th क्लास के स्टूडेंट्स के लिए CBSE की गवर्निंग बॉडी ने दो परीक्षाओ की मंज़ूरी दे दी है।  फ़रवरी में होने वाली परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले और दूसरी परीक्षा में शामिल होने की पात्रता पूरी करने वाले छात्र मई माह में दूसरी परीक्षा में विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषा में से अधिकतम तीन विषयो में शामिल होकर अपने अंक सुधार सकते है।  पहली परीक्षा में तीन विषयो में अनुत्तीर्ण (फेल) होने वाले छात्र दूसरी परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे। इसके लिए अगले वर्ष दोबारा परीक्षा देनी होंगी।

Source: Media Reports