CBSE:Exams के टाइम टेबल जारी


CBSE:Exams के टाइम टेबल जारी 

15 फरवरी से 2 अप्रैल तक चलेंगी परीक्षाएं 

 
CBSE

उदयपुर,13 दिसंबर । सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने साल 2024 में होने वाले 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है। प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी से प्रारंभ होंगी। इसके बाद 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक विषयवार सालाना परीक्षाएं चलेंगी। 

12वीं बोर्ड का एग्जाम पैटर्न

12वीं बोर्ड एग्जाम में अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज और इकोनॉमिक्स के पेपर 80 मार्क्स के होंगे, 20 मार्क्स इंटरनल टेस्ट के बेसिस पर मिलेंगे। फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी का पेपर 70 मार्क्स का होगा और 30 नंबर का प्रैक्टिकल एग्जाम होगा। बाकी सभी सब्जेक्ट्स का पेपर 80 मार्क्स का ही होगा और 20 मार्क्स प्रोजेक्ट/असाइनमेंट के आधार पर दिए जाएंगे। सभी सवाल तीन घंटे में हल करने होंगे।

bse

cbse

cbse

बारहवीं की परीक्षा

15 फरवरी- एंटरप्रन्योरशिप,केपिटल मार्केट, फिजिकल एक्टिविटी
16 फरवरी- बायो टेक्नोलॉजी, बैंकिंग और अन्य पेपर
17 फरवरी- इंजीनियरिंग ग्राफिक्स,डाटा साइंस और अन्य पेपर
19 फरवरी- हिंदी कोर और हिंदी इलेक्टिव
20 फरवरी- फूड प्रोडक्शन, ऑफिस प्रोसिजर और अन्य
21 फरवरी- कॉस्ट एकाउंटिंग, हिन्दुस्तानी म्यूजिक
22 फरवरी- अंग्रेजी कोर और अंग्रेजी इलेक्टिव
23 फरवरी- रिटेल मल्टी मीडिया, वेब एप्लीकेशन
24 फरवरी- टाइपोग्राफी, कंप्यूटर एप्लीकेशन
26 फरवरी- टेक्सेशन और एआई
27 फरवरी- केमिस्ट्री
28 फरवरी- फाइनेंशियल मार्केट और अन्य
29 फरवरी- भूगोल
1 मार्च- योगा
4 मार्च- फिजिक्स
5 मार्च- हिंदुस्तानी वोकल
6 मार्च- पेंटिंग,ग्राफिक और अन्य
7 मार्च- लीगल स्टडीज, टेक्सटाइल डिजाइन
9 मार्च- गणित, एप्लाइड गणित
11 मार्च- एनसीसी, फैशन स्टडीज
12 मार्च- फिजिकल एज्यूकेशन
13 मार्च- होम साइंस
14 मार्च- भारतीय भाषाएं
15 मार्च- साइकोलॉजी
16 मार्च- कृषि, मार्केटिंग
18 मार्च-इकोनोमिक्स
19 मार्च- बायलॉजी
20 मार्च- टूरिज्म, एसी-रेफ्रिजरेशन और अन्य
22 मार्च- राजनीति विज्ञान
23 मार्च- एकाउंटेंसी
26 मार्च-उर्दू, संस्कृत, मास मीडिया और अन्य
27 मार्च-बिजनेस स्टडीज, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन
28 मार्च-इतिहास
30 मार्च-संस्कृत कोर
1 अप्रेल-समाजशास्त्र
2 अप्रेल-आईटी, कंप्यूटर साइंस और आईटी

1 जनवरी से 15 फरवरी के बीच होंगे 10वीं-12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम

बोर्ड एग्जाम से पहले होने वाले प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट पहले ही रिलीज कर दी गई थीं। 10वीं और 12वीं दोनों ही क्लासेज के प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी से 15 फरवरी 2024 के बीच होने हैं। इस साल जुलाई 2023 में ही CBSE ने नोटिफिकेशन जारी कर बता दिया था कि इस साल 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम करीब 55 दिनों तक चलेंगे। एग्जाम 15 फरवरी, 2024 को शुरू होंगे और 10 अप्रैल, 2024 तक चलेंगे।

टाइम टेबल (तिथियां सीबीएसई के अनुसार)
दसवीं की परीक्षा

तारीख  विषय कोड  विषय 
19 फरवरी 119,122 संस्कृत
21 फरवरी 002,085 हिंदी
26 फरवरी 101,184 अंग्रेजी
2 मार्च 86 विज्ञान
4 मार्च 64 होमसाइंस
7 मार्च 87 सामाजिक विज्ञान
11 मार्च 041,241 गणित
13 मार्च 165,402,417 आईटी

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal