सीबीएसई ने दी 2021 की उपस्थिती में 15 % की छूट

10 वी और 12 वीं के विद्दार्थियों को 2021 की उपस्थिती में 15 प्रतिशत की छूट
 | 

कोरोनो जैसी बीमारी के संक्रमण को रोकने के लिए स्कूलों द्वारा बच्चों को दी जा रही ऑनलाइन शिक्षा में सीबीएसई के 10 वी और 12 वीं के विद्दार्थियों को 2021 की उपस्थिती में 15 प्रतिशत की छूट दी है। 

सीबीएसई स्कूल में बीते सालों में 10वीं और 12वीं के विद्दार्थियों के लिए 75 फीसदी अडेन्ट्स होना जरुरी था। कोरोना के चलते इस साल सीबीएसई ने अटेंडेस में 15 प्रतिशत की छूट दी है। इस छूट को खासकर उन विद्दार्थियों पर लागू किया जाएगा जो कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन कक्षाएं लेने में असमर्थ थे। इस समय कोविड-19 के प्रसार के कारण केवल ऑनलाइन ही क्लासेज चल रही है। 

उपस्थिति पर छूट केवल लॉक डाउन और अनलॉक-4 के पीरियड में छात्रों पर लागू होगी। आपको बता दें कि अप्रैल से सिंतबर तक लॉकडाउन और अनलॉक-4 था। .बोर्ड के अनुसार यह छूट केवल 2021 बोर्ड परिक्षाओं के लिए ही है। कई बच्चे कोविड-19 के कारण ऑनलाइन कक्षांए नही कर सके। ऐसे में छूट स्कूली उपस्थिति में दी जाएगी। 

Article By Alfiya Khan
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News