CBSE Heritage India Quiz: स्टूडेंट्स को 25000 रुपये जीतने का मौका, आवेदन की आखिरी तारीख 25 नवंबर

 | 
CBSE Heritage India Quiz

 

 

Udaipur Times, CBSE Heritage India Quiz: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एकेडमिक ईयर 2026-27 के लिए हेरिटेज इंडिया क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। इसमें भारत के साथ अन्य देशों में स्थित CBSE से संबद्ध स्कूलों के छात्रों को भी शामिल होने का अवसर दिया गया है।

इस प्रतियोगिता मे व्यक्तिगत रूप से छात्र आवेदन नहीं कर सकेंगे। हर स्कूल को 3 स्टूडेंट्स की 1 टीम तैयार करनी होगी। स्कूल की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही टीम का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

विजेता टीम को ₹25,000 तक की पुरस्कार राशि दी जाएगी। अगर आप इस क्विज में शामिल होना चाहते हैं तो यहां पूरी डिटेल देख लें।

इस प्रतियोगिता के माध्यम से स्टूडेंट्स को भारत के इतिहास, संस्कृति और समृद्ध विरासत के बारे में अपनी जानकारी बताने का मौका मिलेगा। सेशन 2026-27 में प्रतियोगिता की मुख्य थीम Food Culture in India यानी भारत की खानपान संस्कृति है।

विजेता टीम को ₹25,000 तक की पुरस्कार राशि दी जाएगी। पेपर में 25 प्रतिशत प्रश्न खानपान संस्कृति और 75 प्रतिशत प्रश्न भारत के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से संबंधित होंगे। इससे छात्रों को देश की विविध परंपराओं, खानपान और ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में जानने का अवसर मिलेगा।

जो भी स्टूडेंट्स इस प्रतियोगिता में शामिल होने चाहते हैं तो वे ऑफिशियल वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाकर पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News