CBSE 10-12वीं के टर्म-1 परिणाम जल्द हो सकते है जारी

सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर देख सकते है रिजल्ट
 | 
NEET EXAM

परिणाम जनवरी के आखिरी सप्ताह में या फरवरी के प्रथम सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(CBSE) की ओर आयोजित 10वी और 12वीं कक्षा की टर्म 1 बोर्ड परीक्षा के नतीजों का स्टूडेंट बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। लेकिन अब जल्द ही यह इंतज़ार खत्म होने वाला है। 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के टर्म 1 बोर्ड परीक्षा के परिणामों को जल्द ही जारी किया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार सीबीएसई की ओर से परिणाम जनवरी के आखिरी सप्ताह में या फिर फरवरी के प्रथम सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। छात्र अपने परिणाम से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर लगातार नजर बनाए रखें।

वहीं, सीबीएसई की ओर से अभी तक परिणाम तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बोर्ड की तरफ से छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में व्यस्त है। कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की तरफ से मार्च-अप्रैल, 2022 में आयोजित होने वाली टर्म 2 बोर्ड परीक्षा की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।  

ऐसे चेक कर सकते है रिजल्ट

1.छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं।

2.अब होमपेज पर उपलब्ध 10वीं व 12वीं बोर्ड टर्म-1 परीक्षा 2022 के लिंक पर क्लिक करें।

3.अपनी जानकारियों के साथ लॉग इन करें।

4.लॉग इन करने के बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

5.छात्र अब अपने परिणाम को डाउनलोड करें।

6.अपने नतीजों का प्रिंट आउट निकाल लें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News