अल्पसंख्यक स्टूडेंट्स के लिए CM अनुप्रति कोचिंग योजना के आवेदन 7 अक्टूबर तक
Udaipur Times, CM Anuprati Coaching Yojana: अल्पसंख्यक वर्ग के स्टूडेंट्स को विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना (CM Anuprati Coaching Yojana) के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। CM Anuprati Coaching Yojana
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी खुशबू शर्मा ने बताया कि पात्र विद्यार्थी 7 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से या ई-मित्र के माध्यम से भी आवेदन कर सकेंगे। CM Anuprati Coaching Yojana
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ राजस्थान के मूल निवासी अल्पसंख्यक वर्ग के मुस्लिम, जैन, सिख, बौद्ध, ईसाई एवं पारसी विद्यार्थी ले सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। CM Anuprati Coaching Yojana