दक्षिण राजस्थान में सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी की मांग
उदयपुर 3 दिसंबर 2025। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने भील युवाओं के लिए दक्षिण राजस्थान में सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी की मांग को बुधवार को संसद में प्रमुखता से रखा और कहा कि इससे इस क्षेत्र के युवाओं को नए अवसर प्राप्त होंगे।
संसद में बुधवार को शीतकालीन सत्र के दौरान शून्यकाल में सांसद ने कहा कि भील जनजाति देश में सबसे बडी अनुसूचित जनजाति में से एक है। मानगढ धाम का बलिदान हो या हल्दीघाटी का युद्द हो, भील जनजाति ने हमेशा से आदिदेव महादेव को साथ लेकर आंदोलन किया है और आक्रांताओं का मुकाबला किया है। भील जनजाति राजस्थान, गुजरात व मध्यप्रदेश में सर्वाधिक निवास करती है जिसकी जनसंख्या लगभग तीन करोड से ज्यादा है।
सांसद डॉ रावत ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले सालों में जनजाति के लिए कई सारी योजनाएं चलाई है। प्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आबा योजनाओं के माध्यम से जनजाति उत्थान के लिए बहुत कार्य किया है। गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए नोर्थ इस्ट व तेलंगाना में एक-एक सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी की स्थापना भी की है।
सांसद डॉ रावत ने कहा कि भील बाहुल्य क्षेत्र में जहां तीन-साढे करोड लोग निवास करते हैं वहां धरती आबा जनजाति उत्कर्ष अभियान के तहत एक सेंट्रल ट्राइबल यूनिवर्सिटी की स्थापना की जानी चाहिए।
#CentralTribalUniversity #SouthRajasthan #MannalalRawat #BhilYouth #Mewar #UdaipurNews #RajasthanNews #TribalEducation #JanmanYojana #DhartiAba #BhilCommunity #UdaipurLive #RajasthanUpdates
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
