उदयपुर के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में सीधा एडमिशन, 6 अगस्त से भरेंगी रिक्त सीटें
Udaipur Times, Education News: राजकीय पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय उदयपुर तथा राजकीय पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय वल्लभनगर (कैम्प उदयपुर) में विभिन्न पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर संस्थान स्तर पर सीधे प्रवेश की प्रकिया 6 से 14 अगस्त तक चलाई जाएगी। Education News
राजकीय पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय उदयपुर के प्राचार्य सी.एस. टाक ने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के बाद प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की रिक्त सीटों पर संस्थान स्तर पर प्रवेश दिये जायेंगें। जिसके तहत मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रीकल तथा रिनियूवेबल एनर्जी (केवल वल्लभनगर) में प्रवेश का अवसर प्रदान किया जाएगा। Udaipur Polytechnic Admission 2026
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि में आवश्यक दस्तावेजों के साथ सम्बन्धित महाविद्यालय में व्यक्तिगत रुप से उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। Government Polytechnic Udaipur
