उदयपुर के डॉ. विश्व मेहता आर्मी मेडिकल कोर की मेरिट लिस्ट में शामिल
उदयपुर 5 दिसंबर 2025। डायरेक्टर जनरल ऑफ़ आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेस के द्वारा जारी अंतिम मेरिट सूची में अपना नाम लाकर लेकसिटी के स्कॉलर मेडिको छात्र ने उदयपुर को फिर से गौरवान्वित किया।
गौरतलब है कि डॉ. विश्व मेहता ने अपनी स्कूली शिक्षा डी.पी.एस उदयपुर से की ,तत्पशचात उन्होंने अपने एमबीबीएस में निरंतर यूनिवर्सिटी टोपर - गोल्ड मेडलिस्ट एवं स्कॉलर स्टूडेंट रहते हुए गीतांजलि विश्वविद्यालय से 'बेस्ट ग्रेजुएट अवार्ड ' एवं महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन से भामाशाह पुरस्कार सम्मान प्राप्त किया ।
डॉ. मेहता वर्तमान में अपने रिसर्च के इंटरेस्ट को पूरा करते हुए उदयपुर के RNT गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से एम.डी. पोस्ट-ग्रेजुएशन कर रहे हैं ,साथ ही डॉ. मेहता ने समाज एवं पब्लिक हेल्थ सर्विस में अधिक सार्थक और व्यापक प्रभाव से कार्य करने की अपनी इच्छा व्यक्त की |
#UdaipurNews #RajasthanNews #LakecityPride #DrVishwaMehta #AFMS #ArmedForcesMedicalServices #ArmyMedicalCorps #UdaipurDoctors #RNTMedicalCollege #GeetanjaliUniversity #MedicalAchievement #RajasthanUpdates
