गिट्स में रिजर्व बैंक ऑफ़ इण्डिया द्वारा ‘‘वुमेन इन फाइनेंस’’ पर एक्सपर्ट टाॅक


गिट्स में रिजर्व बैंक ऑफ़ इण्डिया द्वारा ‘‘वुमेन इन फाइनेंस’’ पर एक्सपर्ट टाॅक

केन्द्रीय व राज्य सरकारों के वित्तिय संस्थानों एवं फाईनेंशियल रिसर्च जैसी महत्वपूर्ण संस्थानों में  महिलाएं आज अपनी भूमिकाएं बखुबी निभा रही हैं।

 
Gits

आज महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त हो रही हैं वह अपना निर्णय हर पहलुओं के आकलन के बाद ले रही हैं। केन्द्रीय व राज्य सरकारों के वित्तिय संस्थानों एवं फाईनेंशियल रिसर्च जैसी महत्वपूर्ण संस्थानों में  महिलाएं आज अपनी भूमिकाएं बखुबी निभा रही हैं। वित्तिय संस्थानों में लैंगिक असमानता को दूर करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ़ इण्डिया जयपुर शाखा एवं गीतांजली इन्स्टिटियूट ऑफ़ टेक्नीकल स्टडीज डबोक के एमबीए विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एकदिवसीय एक्सपर्ट टाॅक का आयोजन किया गया।

संस्थान के निदेशक डाॅ. एन. एस. राठौड ने बताया कि लिंग आधारित असमानता एक ऐसी बीमारी जो पूरी दुनिया में फैली हुई हैं। इसको हमें दूर करना होगा। पुरुष प्रधान समाज में आज भी लोग महिलाओं को कमतर आंकते हैं। जबकि महिलाएं बेहतर आई.क्यू के साथ पुरुषों से ज्यादा मेडिकली फिट होती हैं। महिलाओं के इसी गुण के कारण आज बडी-बडी मल्टीनेशनल कम्पनीज नौकरियों में 60 प्रतिशत से ज्यादा महिलाओं को नियुक्तियां दे रही हैं। आज भारत ऑनलाइन एज्युकेशन में पूरे विश्व में द्वितीय स्थान पर पहुंच गया हैं। यह सब महिलाओं के कारण ही सम्भव हो पाया हैं। 

एम.बी.ए. निदेशक डाॅ. पी.के. जैन ने अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाएं मल्टीस्किल होती हैं, यह आप अपने घर में आसानी से महसूस कर सकते हैं। महिलाओं के अन्दर कलर पहचानने की क्षमता पुरुषों से तीन गुणा ज्यादा होती हैं। महिलाओं के ब्रेन की इलेक्ट्रीसिटी हमेशा ऑन रहती हैं। इन्ही सब महत्वपूर्ण गुणों के साथ महिलाएं वित्तिय संस्थानों के साथ-साथ पूरे विश्व में छायी हुई हैं। 

रिजर्व बैंक ऑफ़ इण्डिया जयपुर शाखा मैनेजर अभिषेक सिंह ने आर.बी.आई. की थीम वसुधैव कुटुम्बकम्ः एक धरती, एक परिवार तथा एक भविष्य के साथ-साथ जी-20 पर भारत सरकार की उपलब्धियों पर अपने विचार रखें। 

आर.बी.आई. असिस्टेंट मैनेजर आंकाक्षा सिंह ने छात्राओं को आर.बी.आई. में केरियर कैसे बनाया जाये इस पर व्याख्यान देते हुए छात्राओं को गाइड किया। कार्यक्रम के संयोजक एम.बी.ए. विभागाध्यक्ष डाॅ. हर्षिता श्रीमाली के अनुसार महिलाओं पर आधारित इस कार्यक्रम में पूरे उदयपुर के विभिन्न महाविद्यालयों जैसे राजस्थान विद्यापीठ, बी.एन. विश्वविद्यालय, एफ.एम.एस. के छात्राओं ने महिला शिक्षकों के साथ इस कार्यक्रम का लाभ उठाया। 

इस कार्यक्रम सम्मिलित होने वाले प्रत्येक महिलाएं एवं छात्राओं को टीशर्ट एवं केप देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आर.बी.आई. सहायक साक्षी शर्मा एवं गोपाल कुमार के साथ, एम.एस.एम.ई. डिप्टी डायरेक्टर प्रवीण आर जोशी, बैंक ऑफ़ बडौदा के रिटायर्ड बैंकर जी.एस. झाला तथा गिट्स के वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड, गीतांजली साईंस एण्ड कामर्स काॅलेज की प्रधानाचार्या डाॅ. राधा चैाधरी, ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट हेड अरविन्द सिंह पेमावत, पीआरओ मोहित माथुर सहित गिट्स महिला विंग्स सम्मिलित होकर इस कार्यक्रम का लाभ उठाया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा फातिमा द्वारा किया गया।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal