MLSU में शुरू होगी फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर

सफलता के लिए कुलपति प्रो. सिंह ने किये शक्तिपीठ अंबाजी के दर्शन

 | 
MLSU

उदयपुर 8 सितंबर 2021। मोहनलाल सुखाडि़या विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने बुधवार को गुजरात के शक्तिपीठ अंबाजी मंदिर में दर्शन किये और विश्वविद्यालय में शुरू होने जा रहे फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग की सफलता की कामना की।

उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय में फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग और फैकल्टी ऑफ आर्किटेक्चर की स्थापना की जा रही है। यह दोनों फैकल्टी विश्वविद्यालय के लिए नवाचार से युक्त होगी, इसके लिए सरकार ने अनुमति प्रदान कर दी थी एवं नए सत्र से इसकी शुरुआत की जाएगी। 

इसकी सफलता के लिए कुलपति प्रो. सिंह ने अंबाजी मंदिर में पूजा अर्चना की एवं नए पाठ्यक्रमों की सफलता की कामना की। मंदिर के पुजारी ने कुलपति प्रोफ़ेसर सिंह को देवी की पूजा करवाई और तीर्थ के वैशिष्ट्य की जानकारी देते हुए प्रसाद प्रदान कर अभिनंदन किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News