फ़ॉरेन मेडिकल ग्रेजुएशन एग्जामिनेशन अब साल मे तीन बार

 | 
FMGE Update

 

Udaipur Times, Education News: विदेश से मेडिकल की शिक्षा हासिल करने वाले भारतीय स्टूडेंट्स के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने फ़ॉरेन मेडिकल ग्रेजुएशन एग्जामिनेशन (FMGE) को अब साल मे दो बार की जगह तीन बार आयोजित करने का निर्णय लिया है।

NBEMS की ओर से जारी नोटिस मे बताया गया है की FMGE का आयोजन देशभर मे विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से किया जाएगा।

NBEMS के अनुसार इस वर्ष एक अतिरिक्त FMGE परीक्षा 31 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। जबकि जनवरी 2027 मे प्रस्तावित परीक्षा को संभवतया जनवरी के अंत मे या फरवरी की नई तारीख पर आयोजित होगी जिसकी जानकारी बाद मे दी जाएगी। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News