उदयपुर: अंजुमन तालीमुल इस्लाम में निःशुल्क CET कोचिंग 13 जुलाई से
Udaipur Times, Udaipur News: 9 जुलाई 2026। अंजुमन तालीमुल इस्लाम, उदयपुर द्वारा CET (Common Eligibility Test) 12th Level की कोचिंग के संबंध में एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूक करना तथा आगामी CET कोचिंग की रूपरेखा से अवगत कराना था। अंजुमन तालीमुल इस्लाम ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से इस निःशुल्क मार्गदर्शन एवं कोचिंग कार्यक्रम का लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील की। Udaipur News
सेमिनार में लगभग 30 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नए विद्यार्थियों का पंजीकरण भी किया गया। इस अवसर पर घोषणा की गई कि CET की नियमित कोचिंग कक्षाएं सोमवार, 13 जुलाई 2026 से प्रारंभ की जाएंगी। Udaipur News
सेमिनार में प्रिंसिपल मसर्रत शेख एवं नौशाद परवीन ने भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। इसके बाद प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुभवी विषय-विशेषज्ञ जनाब रियाज़ अहमद एवं डॉ. मुज़फ़्फ़र खान ने विद्यार्थियों को CET परीक्षा के नवीनतम सिलेबस, तैयारी की प्रभावी रणनीति, अध्ययन योजना, कोचिंग की कार्यप्रणाली, टाइम-टेबल तथा प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। Free CET Coaching Udaipur
कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-कुरआन से कोऑर्डिनेटर मोहम्मद आसिफ छीपा द्वारा की गई। इसके पश्चात कोऑर्डिनेटर डॉ. सैयद इरशाद अली ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए CET कोचिंग की आवश्यकता, उद्देश्य एवं इसके माध्यम से मिलने वाले अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
अंजुमन के सदर मुख्तार कुरैशी, ने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया। वहीं जॉइंट सेक्रेटरी इज़हार हुसैन ने तालीम की अहमियत पर जोर देते हुए विद्यार्थियों से CET कोचिंग का पूरा लाभ उठाने का आह्वान किया। Free CET Coaching Udaipur
