गिट्स में ‘‘फ्रेशर पार्टी 2023’’ का आयोजन

फ्रेशर पार्टी में नाटक, सोलो डांस, ग्रुप डांस, ड्रामा, फैशन शो, व म्यूजिक बैण्ड आदि की मनमोहक प्रस्तुतियां

 | 
fresher party at gits

गीतांजली कॉलेज ऑफ साईंस एण्ड कॉमर्स के बी.सी.ए. प्रथम वर्ष व गिट्स के एम.सी.ए. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का संयुक्त फ्रेशर पार्टी का आयोजन क्रमशः बी.सी.ए. व एम.सी.ए. के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। 

संस्थान के निदेशक डॉ. एन. एस. राठौड ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए विद्यार्थी जीवन में अनुशासन एवं समय प्रबन्धन पर बल देते हुए कहा कि गीतांजली इन्स्टिटियूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं अत्याधुनिक शिक्षण पद्धति के माध्यम से उनके उज्जवल भविष्य को बनाने हेतु अनवरत रूप से कार्यरत हैं और आगे भी करता रहेगा। 

फ्रेशर पार्टी हर नये छात्रों के लिए एक सपना होता हैं जहां वे अपने कॉलेज के बारे में पूर्णतया जानकारी प्राप्त करते हुए अपने सिनीयर से भी सामंजस्य बैठाते हैं। साथ ही अपनी इस यादों को उम्र भर के लिए सहज कर रखते हैं। इस फ्रेशर पार्टी के इस रंगारंग कार्यक्रम में प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने नाटक, सोलो डांस, ग्रुप डांस, ड्रामा, फैशन शो, व म्यूजिक बैण्ड आदि की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। 

विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले एम.सी.ए. के विद्यार्थी अनिता व्यास को मिस फ्रेशर तथा विवके पाटीदार को मि. फ्रेशर तथा साथ ही बी.सी.ए. के सुनिधि रूपर को मिस फ्रेशर तथा मयंक माली को मि. फ्रेशर चुना गया। इस दौरान एम.सी.ए. के विभागाध्यक्ष डॉ. पारस कोठारी, गीतांजली कॉलेज ऑफ साईंस एण्ड कॉमर्स के प्राचार्या डॉ. राधा चौधरी सहित सभी विभागाध्यक्ष एवं अध्यापक गण उपस्थित रहे एवं खिताब हासिल करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News