गार्गी अवॉर्ड: 2459 छात्राओं को, 15 तक करना होगा रजिस्ट्रेशन


गार्गी अवॉर्ड: 2459 छात्राओं को, 15 तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

कक्षा 10वीं में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लाने वाली छात्राओं को गार्गी पुरस्कार
 
gargi puraskar

उदयपुर | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा- 2022 में कक्षा 10वीं में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लाने वाली छात्राओं को गार्गी पुरस्कार की दूसरी किस्त के रूप में तीन हजार रुपए की राशि मिलेगी। जिसके लिए पात्र छात्रों को 15 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

प्रदेश के सभी डीईओ ने इस संबंध में संबंधित संस्था प्रधानों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा सत्र 2021-22 की वे छात्राएं जो वर्तमान में 12वीं कक्षा में नियमित रूप से अध्ययन कर रही है, उन्हें ही गार्गी पुरस्कार की द्वितीय किस्त का भुगतान किया जाएगा।

 पुरस्कार योजना 2022 के लाभ

  • इस योजना का लाभ राजस्थान शिक्षा बोर्ड में 10वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़कियों को दिया जाएगा।

  • राजस्थान की 10वीं कक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली लड़कियों को 3000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी और 12वीं कक्षा की परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली लड़कियों को 5000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। |

  • इससे लड़कियों की शिक्षा को बल मिला है।

  • इस योजना के माध्यम से राज्य की अधिक से अधिक लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

  • इस योजना के तहत दी जाने वाली सहायता छात्राओं को चेक के माध्यम से दी जाएगी।



 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal