गीताांजली मेडिकल कॉलेज उदयपुर में Interstate 6th Undergraduate Quiz 2025
Quiz का विषय ‘स्वस्थ शुरुआत, स्वस्थ भविष्य’ रहा। इसमें पूरे भारत से 25 टीमों ने भाग लिया।
उदयपुर 10 सितंबर 2025। Interstatte 6th Undergraduate Quiz, का सफल आयोजन गीताांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर" द्वारा कम्युनिटी मेडिसिन विभाग, गीताांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल द्वारा किया गया। Quiz का विषय ‘स्वस्थ शुरुआत, स्वस्थ भविष्य’ रहा। इसमें पूरे भारत से 25 टीमों ने भाग लिया। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश और राजस्थान के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों की टीमें इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनीं।
शीर्ष तीन स्थान अनंता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, राजसमंद, GMCH उदयपुर और RNT मेडिकल कॉलेज, उदयपुर ने प्राप्त किए। विभागाध्यक्ष डॉ. मुकुल दीक्षित ने साझा किया कि यह Quiz राजस्थान के मेडिकल अंडरग्रेजुएट छात्रों के बीच लोकप्रिय हो चुकी है और वर्ष 2019 से लगातार छठी बार आयोजित की जा रही है।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए अंकित अग्रवाल (एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, गीताांजली ग्रुप), डॉ. आर. के. व्यास (कुलपति, गीताांजली यूनिवर्सिटी), डॉ. संगीता गुप्ता (Dean, GMCH), ऋषि कपूर (CEO,GMCH) और डॉ. मनिंदर कौर (अतिरिक्त प्राचार्य) उपस्थित रहे।
Quiz का संचालन Quiz मास्टर के रूप में डॉ. मेधा माथुर और डॉ. अंजना वर्मा ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. संजय मांडोत (GMCH, उदयपुर), डॉ. दिलीप कुमार एल. (PIMS, उदयपुर) और डॉ. योगेश सिंगल (PIMS, उदयपुर) सम्मिलित रहे।
इस Quiz के सफल आयोजन में डॉ. हेमलता मित्तल,डॉ ज्योति जैन, डॉ. भगराज चौधरी, डॉ. मनीष मित्तल डॉ. डी. आर. बेनीवाल, डॉ. अमित कुमार, डॉ. सुरेश चौधरी, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. अंशिका जैन, डॉ. चिन्मय, डॉ. अनुराधा, डॉ. पूर्णिमा, डॉ. विचित्र, डॉ. मनीष, डॉ. हरलीन, डॉ. सोनम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिलशानो ने किया। अन्य कॉलेजों के फैकल्टी सदस्य भी इस आयोजन में शामिल हुए। विजेताओं को नकद पुरस्कार, पुस्तकें और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए
#Udaipur #MedicalCollege #Quiz2025 #GeetanjaliMedicalCollege #HealthyStartHealthyFuture #EducationNews #UdaipurEvents #GMCH #UdaipurTimes