राजस्थान मे यहाँ विकसित होंगे अत्याधुनिक बालिका सैनिक स्कूल

 | 
Girls Sainik School Rajasthan

 

Udaipur Times, Education News: राजस्थान मे संचालित बालिका सैनिक विद्यालयों के संबंध में समीक्षा बैठक में पूज्या रामीदेवी रामनारायण राठी राजकीय बालिका सैनिक विद्यालयजयमलसर (बीकानेर) तथा महाराव शेखाजी राजकीय बालिका सैनिक विद्यालयमोहनपुराब्लॉक दातारामगढ़ (सीकर) की स्थापनाआधारभूत ढांचे के विकास एवं संचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश कुमार यादव ने निर्देश दिए कि दोनों विद्यालयों को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) मॉडल के स्थान पर झुंझुनूं एवं चित्तौड़गढ़ सैनिक विद्यालयों की तर्ज पर विकसित किया जाए। उन्होंने इस संबंध में निदेशकमाध्यमिक शिक्षा को आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक आवासीयशैक्षणिक एवं खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

65.24 करोड़ रुपये का संशोधित अतिरिक्त बजट प्रस्ताव

विद्यालयों में आधुनिक छात्रावासबेहतर शिक्षण व्यवस्था तथा उच्चस्तरीय खेल सुविधाओं के विकास के लिए कुल 6523.96 लाख रुपये (लगभग 65.24 करोड़ रुपये) का संशोधित अतिरिक्त बजट प्रस्ताव स्वीकृति के लिए तैयार किया गया है। इसमें निर्माण कार्य एवं आधारभूत सुविधाओं के लिए 6279.16 लाख रुपयेआवश्यक सामग्री एवं आधुनिक ICT उपकरणों के लिए 244.80 लाख रुपये तथा भोजन एवं दैनिक व्यवस्थाओं के लिए 127.08 लाख रुपये का प्रावधान प्रस्तावित है।

आधुनिक भवन एवं आधारभूत सुविधाओं का होगा विकास

वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2028-29 की अवधि में दोनों विद्यालयों में लाइब्रेरीभौतिक विज्ञानरसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान प्रयोगशालाएंकैंटीनपार्किंग और ऑडिटोरियम का निर्माण प्रस्तावित है। बीकानेर विद्यालय में अकादमिक ब्लॉकएप्रोच रोड एवं टॉयलेट ब्लॉक भी विकसित किए जाएंगे। दोनों परिसरों में तारबंदी एवं बाउंड्रीवॉलचार बालिकाओं की क्षमता वाले नए हॉस्टल तथा बीकानेर में स्टाफ क्वार्टर बनाए जाने का प्रस्ताव है।

बीकानेर में बाउंड्रीवॉल एवं वाटर पाइपलाइन तथा सीकर में बाउंड्रीवॉलगुंबज पर टिन/फाइबर शीट और विद्युत लोड को बढ़ाकर 200 किलोवाट करने के कार्य भी प्रस्तावित किए गए हैं।

ICT एवं शिक्षण संसाधनों से सुसज्जित होंगे विद्यालय

आवश्यक सामग्री एवं आधुनिक ICT उपकरणों के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 244.80 लाख रुपये का प्रावधान प्रस्तावित है। इसके तहत प्रिंटर एवं UPS सहित कंप्यूटर सेटपुस्तकालय के लिए 2,000 पुस्तकेंप्रयोगशाला उपकरणस्मार्ट कक्षाओं के लिए इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्लेजिनमें 75 इंच के 4 तथा 85 इंच के 2 डिस्प्ले, 5 स्मार्ट बोर्डलैंडलाइन फोन, 5 वाटर कूलर तथा खेल सामग्री की खरीद की जाएगी। बीकानेर विद्यालय में 32 CCTV कैमरा सेट, 100 गद्दे एवं अन्य आवश्यक सामग्री का भी प्रावधान किया गया है।

बीकानेर में विकसित होगा विश्वस्तरीय खेल परिसर

बीकानेर स्थित बालिका सैनिक विद्यालय में बालिकाओं को उत्कृष्ट खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मल्टीपर्पज इनडोर गेम हॉलवॉलीबॉल ग्राउंडतीरंदाजी मैदानखो-खो ग्राउंडसिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्टसिंथेटिक ट्रैक तथा सिंथेटिक हॉकी एवं फुटबॉल ग्राउंड विकसित किए जाएंगे। हॉकी एवं फुटबॉल सहित प्रस्तावित खेल मैदानों में ग्रीन टर्फ लगाए जाने का भी प्रावधान है।

भोजन एवं दैनिक व्यवस्थाओं के लिए 127.08 लाख रुपये

दोनों विद्यालयों में प्रति विद्यालय 80 बालिकाओं की क्षमता के आधार पर 10 माह की अवधि के लिए 127.08 लाख रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। इसके तहत आउटसोर्सिंग के माध्यम से बालिकाओं के लिए भोजनसफाई कर्मचारीवॉशरमैन तथा वैन/वाहन की व्यवस्था की जाएगी। सफाई कर्मचारियों का भुगतान कंटीजेंसी मद से किए जाने का प्रावधान है।

बैठक में विशिष्ट शासन सचिव (स्कूल शिक्षा) विश्वमोहन शर्मासंयुक्त शासन सचिव (वित्त) प्रताप सिंहसंयुक्त शासन सचिव (PHED) सक्षम गौड़डिप्टी कमिश्नर (KGBV सेल) वर्षा मीणा सहित ऊर्जापंचायतीराज, JVVNL एवं RSRDC विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News