12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का GITS ने किया सम्मान

छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका हौंसला अफजाई किया गया

 | 
gits

उदयपुर, 30 मई । गीतांजली इन्स्टिटियूट ऑफ टेक्नीकल स्टडीज डबोक उदयपुर (GITS), में कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका हौंसला अफजाई किया गया। संस्थान के निदेशक डाॅ. एन. एस. राठौड ने छात्र-छात्राओं के मेहनत और लगन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उक्त प्रेरणा हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर आशावादी और उत्साही बनाती हैं। इसी ऊर्जा को हमें अपने जीवन में बनाए रखना हैं। आपने जो मेहनत और समर्पण दिखाया हैं वह काबिले तारीफ हैं।

d

आपका यह उत्साह और लक्ष्य के प्रति समर्पण आपको नई ऊंचाइयों तक ले जायेगा। तकनीकी शिक्षा और नवाचार आज के दौर में बहुत महत्वपूर्ण हैं। इन दोनों के सहयोग से हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना होगा। इस सम्मान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनके भविष्य के प्रति जागरूक करना तथा तकनीकी क्षेत्र में हो रही उन्नतियों से अवगत कराना था। क्योंकि आज होने वाले हर काम में तकनीकी, मशीन और इनोवेशन की जरूरत हैं।

इस सम्मान समारोह में वित्त नियंत्रक बी.एल. जांगिड ने कहा कि इन होनहार छात्रों ने न केवल अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया बल्कि अपने भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता और मेहनत का अभूतपूर्व परिचय दिया हैं। इनके सपनों को पंख देना हमारी जिम्मेदारी हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News