GITS की छात्रा गरिमा जरवाल को जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान

संविधान दिवस पर हुई जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता 

 | 
GITS

उदयपुर। गीतांजलि इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्निकल स्टडीज डबोक उदयपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग की प्रतिभाशाली छात्रा गरिमा जरवाल ने संविधान दिवस पर हुई जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

गिट्स के संस्थान निदेशक डॉ. एस. एम. प्रसन्ना कुमार ने बताया कि गिट्स के छात्र न केवल तकनीकी क्षेत्र में, बल्कि सामाजिक और वैचारिक क्षेत्रों में भी छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। यह उल्लेखनीय सफलता गिट्स के शैक्षणिक उत्कृष्टता और समर्पण का प्रमाण है। यह निबंध प्रतियोगिता राजस्थान सरकार के डॉ भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन के मार्ग दर्शन में करायी गयी थी।

संयोजक डॉ अंजलि धाबाई के अनुसार निबंध “वर्तमान परिदृश्य में डॉ. अम्बेडकर के विचारों की प्रासंगिकता” विषय पर था, जिसमें गरिमा ने अपनी गहन सोच, उत्कृष्ट लेखन कौशल और सामाजिक दृष्टिकोण का अद्भुत परिचय दिया। इस शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें ₹5100 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप गर्ग के अनुसार यह उपलब्धि न केवल गरिमा की प्रतिभा और मेहनत का परिणाम है, बल्कि गिट्स में प्रदान किए जा रहे उच्चस्तरीय शैक्षणिक वातावरण और मूल्यपरक शिक्षा का भी प्रमाण है।

इस अवसर पर संस्थान के वित्त नियंत्रक बी एल जागींड ने बधाई देते हुए कहा कि गरिमा ने जिस प्रकार से डॉ. आंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता को वर्तमान संदर्भ में प्रस्तुत किया, वह प्रशंसनीय है। यह उपलब्धि संस्थान के प्रत्येक सदस्य के लिए गर्व का विषय है। हम उनके प्रयासों की सराहना करते हैं और आशा करते हैं कि वह भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहेंगी।