GMCH की डॉ मेधा माथुर को FIPHA फैलोशिप
राष्ट्रीय स्तर पर जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके समर्पण और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान की गई
उदयपुर 17 मार्च 2026। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) उदयपुर के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की प्रोफेसर डॉ. मेधा माथुर को IPHACON 2026 के दौरान गुंटूर में आयोजित समारोह में फेलोशिप ऑफ इंडियन पब्लिक हेल्थ एसोसिएशन (FIPHA) से सम्मानित किया गया।
यह प्रतिष्ठित फेलोशिप Indian Public Health Association द्वारा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके समर्पण और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान की गई।
देशभर से प्राप्त 27 आवेदनों में से उनका चयन किया गया और वे इस वर्ष इस सम्मान से अलंकृत होने वाले सात जनस्वास्थ्य विशेषज्ञों में शामिल हैं। उनकी इस उपलब्धि से Geetanjali University एवं उदयपुर के शैक्षणिक जगत में हर्ष का वातावरण है।
#UdaipurNews #RajasthanNews #GMCHUdaipur #PublicHealth #FIPHA #IPHACON2026 #MedicalAchievement #GeetanjaliUniversity #DoctorAchievement #HealthNewsIndia #UdaipurDoctors #RajasthanEducation