राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय उदयपुर में गेस्ट फैकल्टी का मौका

आवेदन की अंतिम तारीख 13 मार्च 

 | 
exam

उदयपुर 27 फ़रवरी 2026। अल्पसंख्यक मामलात विभाग के अधीन संचालित राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालयों में गेस्ट फैकल्टी के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

उदयपुर जिला मुख्यालय स्थित आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 से 10 तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए शिक्षकों की आवश्यकता को देखते हुए विद्या संबल योजना के तहत निजी अभ्यर्थियों और सेवानिवृत शिक्षकों से आवेदन मांगे गए है।

ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी खुशबू शर्मा ने बताया कि उदयपुर में स्थित आवासीय विद्यालय में नियमानुसार गेस्ट फैकल्टी नियुक्त की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 13 मार्च को शाम 3 बजे तक संबंधित कार्यालय में आवेदन जमा करा सकते है। प्रत्येक रिक्त पद के लिए अभ्यर्थियों के प्राप्तांको के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार कि जाएगी। 

उर्दू, अंग्रेजी, विज्ञान जैसे विषयो के लिए माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, स्नातक, बीएड और वैध रीट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

 

#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #TeachingJobs #GuestFaculty #VidyaSambalYojana #MinorityAffairs #EducationNews #UdaipurJobs #RajasthanEducation #GovtJobsRajasthan #TeachingCareer #RajasthanJobs #EducationSector