अर्थ के डॉ. अरविंदर सिंह ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में शत-प्रतिशत ग्रेड प्राप्त कर भारत का मान बढ़ाया


अर्थ के डॉ. अरविंदर सिंह ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में शत-प्रतिशत ग्रेड  प्राप्त कर भारत का मान बढ़ाया

डॉ. सिंह की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का नतीजा है, बल्कि यह भारत के लिए भी गर्व की बात है।

 
Dr. Arvinder Singh of Arth brought pride to India by securing 100% grades in Harvard University

Udaipur, December 21, 2024: डॉ. अरविंदर  सिंह, अर्थ डायग्नोस्टिक्स के CEO और तीन बार के विश्व रिकॉर्ड धारक, को, हाल ही में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (Harvard University, USA) से "कम्युनिकेशन और प्रजेंटेशन स्किल्स" में 100 प्रतिशत अंक के साथ प्रमाणपत्र प्राप्त किया है। यह उनकी कड़ी मेहनत और उच्चतम मानकों को पाने के जुनून को दर्शाता है। डॉ. सिंह की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का नतीजा है, बल्कि यह भारत के लिए भी गर्व की बात है।

कुछ दिन पहले ही डॉ. अरविंदर  सिंह ने गूगल से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भी 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे, जो उनकी तकनीकी जानकारी और भविष्य की दिशा में सकारात्मकता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। डॉ. सिंह न सिर्फ चिकित्सा के क्षेत्र में एक अहम नाम हैं, बल्कि उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) से MBA में टॉप करके यह साबित किया कि वे कई अलग-अलग क्षेत्रों में माहिर हैं। इसके अलावा, उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और ब्रिटिश पार्लियामेंट से भी सम्मान मिल चुका है।

डॉ  अरविंदर ने बताया कि वह इस ज्ञान को अपने ट्रेनिंग प्रोग्राम्स में साझा करेंगे जिससे कि मरीजों से बेहतर तरीके से संवाद हो सके और चिकित्सक प्रभावी तरीके से अपनी सेवाएं दे सकें। इससे मरीजों की देखभाल की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। यह भारतीय चिकित्सा प्रणाली के लिए गर्व की बात है क्योंकि डॉ. सिंह की ये उपलब्धियाँ न सिर्फ भारतीय चिकित्सा को विश्व स्तर  पर पहचान दिलाती हैं, बल्कि भारत को और भी सम्मानित करती हैं।

डॉ. अरविंदर सिंह की सफलता भारत के हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह दर्शाता है कि समर्पण और मेहनत से कुछ भी असंभव नहीं है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal