ICAI सितंबर 2025 Results: फाइनल में रीमी कोठारी, Inter में मोहित जोशी सिटी टॉपर
उदयपुर 3 नवंबर 2025 2025। ICAI द्वारा सितंबर 2025 में आयोजित CA फाइनल, इंटरमीडिएट एवं फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम सोमवार को घोषित हुए। उदयपुर शाखा अध्यक्ष CA राहुल माहेश्वरी ने जानकारी दी देते हुए सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होने बताया कि तीनों ही फोर्मेट में बच्चों ने काफी सफलता हासिल की है।
सिकासा अध्यक्ष CA कपिल कुमार जोशी ने बताया कि CA फाइनल परीक्षा में कुल 361 विद्यार्थी उपस्थित हुए, जिनमें से 102 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें से 26 विद्यार्थियों ने दोनों ग्रुप, 54 ने पहला ग्रुप तथा 22 ने दूसरा ग्रुप सफलतापूर्वक पास किया। इसी प्रकार, CA इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 412 विद्यार्थी शामिल हुए, जिसमें से 30 विद्यार्थियों ने दोनों ग्रुप, 16 ने प्रथम ग्रुप और 56 ने द्वितीय ग्रुप उत्तीर्ण किया है। CA फाउंडेशन परीक्षा में कुल 466 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें से 108 विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे। उन्होंने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
ये विद्यार्थी रहे टॉपर
CA फाइनल के शहर टॉपर्स : रीमी कोठारी प्रथम रैंक, सोमिल जैन द्वितीय रैंक, प्रांजल जैन तृतीय रैंक, निहित त्रिवेदी चौथी रैंक, आयुष शर्मा पांचवी रैंक हासिल की।
CA इंटरमीडिएट के शहर टॉपर्स : मोहित जोशी प्रथम रैंक, मंथन भंसाली द्वितीय रैंक, उज्ज्वल चतुर्वेदी तृतीय रैंक, ललित नारायणी चौथी रैंक, रचित झुथावत पांचवी रैंक हासिल की।
CA फाउंडेशन के शहर टॉपर्स : कृषि चौधरी प्रथम रैंक, वीरेन जैन द्वितीय रैक तथा कल्पेश छाजेड़ तृतीय स्थान पर रहे।

शाखा सचिव CA धर्मेन्द्र सिंह कोठारी, उपाध्यक्ष CA चिराग धर्मावत, कोषाध्यक्ष CA सौरभ गोलछा, सिकासा सदस्य CA अरुणा गेल, एवं कमेटी सदस्य अंशुल कटेजा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत और लगन का परिणाम है, साथ ही आईसीएआई उदयपुर शाखा द्वारा समय-समय पर आयोजित मार्गदर्शन सत्रों, टेस्ट सीरीज व प्रोफेशनल वातावरण ने भी छात्रों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
