MLSU में अंतरराष्ट्रीय सेमीनार 16 अप्रैल से
उदयपुर 15 अप्रैल 2026। शिक्षा संकाय मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन 16 से 17 अप्रैल को किया जा रहा है। इसका शुभारंभ प्रातः 10 बजे बप्पा रावल गोल्डन जुबली गेस्ट हाउस में किया जाएगा।
सेमीनार में अतिथि के रूप में कुलगुरु मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय प्रो. बी.पी. शर्मा, प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ़ एजुकेशन प्रो. गोपीनाथ शर्मा, जैन विश्व भारती इंस्टीट्यूट लाडनूं, प्रो.एस.सी.चौहान, प्रमुख डी. ई .जी. एस एन., एनसीईआरटी प्रो. मदन सिंह राठौड़ अधिष्ठाता सामाजिक एवं मानविकी महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय प्रो. मीरा माथुर, निदेशक एवं अधिष्ठाता एफएमएस प्रो. प्रतिभा पांडे, अध्यक्ष शिक्षा संकाय, डॉ. अल्पना सिंह, विभाग प्रमुख शिक्षा संकाय मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उपस्थित रहेंगे। इसके पश्चात तकनीकी सत्र प्रारंभ होंगे, जिसमें विभिन्न शिक्षाविदों के मार्गदर्शन के साथ-साथ विभिन्न महाविद्यालय के प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे ।
अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में हंगरी, संयुक्त राज्य अमेरिका, गोवा के साथ -साथ भुवनेश्वर, उड़ीसा, नई दिल्ली, अहमदाबाद, कोटा, देहरादून, उत्तराखंड, पंजाब, अयोध्या, बांसवाड़ा ,जयपुर, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, हरियाणा आदि अन्य स्थानों से भी शोध पत्र प्राप्त हुए हैं।
#MLSU #UdaipurNews #RajasthanNews #EducationSeminar #InternationalSeminar #UdaipurUniversity #AcademicEvent #ResearchConference #HigherEducation #UdaipurEvents #RajasthanEducation #IndiaEducation
