JEE (Main) अप्रैल सेशन के एडमिट कार्ड जारी
एडमिट कार्ड तुरंत डाउनलोड कर नाम, परीक्षा, तिथि, शिफ्ट और सेंटर की जानकारी जांचने के लिए निर्देश
उदयपुर 31 मार्च 2026 । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE (Main) -2026 के अप्रैल सेशन के एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोड कर विवरण जांचने और सभी दिशा निर्देशो का पालन करने की की सलाह दी गई है।
देर रात जारी एडमिट कार्ड फ़िलहाल 2 और 4 अप्रैल अप्रैल को होने वाली BE/B Tech परीक्षा के लिए उपलब्ध है। शेष तिथियों के कार्ड जल्द जारी होंगे।
एडमिट कार्ड में त्रुटि या गलती तो तुरंत यहाँ करे सम्पर्क
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एडमिट कार्ड तुरंत डाउनलोड कर नाम, परीक्षा, तिथि, शिफ्ट और सेंटर की जानकारी जांचने के लिए निर्देश दिए है। यदि किसी कार्ड त्रुटि पाई जाती है या तकनीकी समस्या के लिए 011-40759000 या jeemain@nta.ac.in पर सम्पर्क करना करना होगा। परीक्षा के दिन प्रश्न पत्र पर दिए गए निर्देश का पालन अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुँचने और सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ लाने की सलाह दी गई है। लापरवाही पर परीक्षा से वंचित रह सकते है।
Source: Media Reports
#JEEMain2026 #NTA #AdmitCard #ExamAlert #EngineeringEntrance #JEEMainUpdate #HallTicket #StudentUpdate #ExamNews #EducationIndia #CompetitiveExams #ExamPreparation #CareerGoals #StudyMotivation #IndiaStudents #RajasthanStudents #Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #ExamSeason