भामाशाह शारीरिक शिक्षक द्वारा विध्यालय विकास हेतु रु 1.25 लाख की आवश्यक सामग्री भेंट की
वे समय-समय पर विधालय में आवश्यकता के अनुसार सामग्री का वितरण करते रहते है
उदयपुर अगस्त 22 2025: उदयपुर जिले के बड़गांव ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक सरेकला के शारीरिक शिक्षक कौशिक चन्दा ने विधालय के विकास एवं मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक सरेकला में स्वयं द्वारा व भामाशाह को प्रेरित कर विधालय मे 01 प्रिटंर, 06 अलमारी, 55 गमले, 05 लौहे की पेटीयां, 01 पानी की बडी टंकी, स्टॉफ हेतु 10 स्टुल व 01 स्टॉफ टेबल, 04 कुर्सीया आदि सामग्री भेंट की है।
इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.25 लाख रू है। पूर्व में भी कौशिक चन्दा शारीरिक शिक्षक द्वारा प्रार्थना सभा हेतु म्युजिक सिस्टम, खेल पेटी एंव अन्य सामग्री भेंट की थी व समय-समय पर विधालय में आवश्यकता के अनुसार सामग्री का वितरण करते रहते है। शारीरिक शिक्षक कौशिक चन्दा के इस नेक कार्य के लिए प्रधानाचार्य मनीषा चौधरी, विधालय स्टॉफ एवं स्थानीय जनप्रतिनिधी सहित ग्रामवासियों द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया है।