RNT को मास्टर पब्लिक हेल्थ कोर्स की अनुमति

इसी सत्र में 25 सीटों के लिए होंगे एडमिशन

 | 
RNT

उदयपुर 22 फरवरी 2023। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज़ (RUHS) के बाद अब उदयपुर और जोधपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भी मास्टर पब्लिक हेल्थ कोर्स (MPHC) की शुरुआत होगी। उदयपुर के रविंद्र नाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज (RNT) में इस कोर्स की इसी सत्र में होगी जिसमे 25 सीटों के लिए एडमिशन होंगे।  

कोर्स की शुरुआत डिपार्टमेंट ऑफ़ मेडिसिन की देखरेख में होगी। यह कोर्स दो साल का होगा। उसके बाद स्टूडेंट्स को मास्टर पाठ्यक्रम से जुड़ा होगा। सेशन की शुरुआत 25 छात्रों से होगी, जो सेशन के अनुसार दो साल में 100 के करीब पहुँच जाएगी। 

तीन श्रेणियों में होगा एडमिशन 

पहली श्रेणी में मेडिकल स्टूडेंट्स शामिल होंगे जिनकी योग्यता एमबीबीएस, बीडीएस और आयुष (आयुर्वेदिक और होम्योपैथी) के समकक्ष होगी। 

दूसरी श्रेणी में नॉन मेडिकल स्टूडेंट्स की होगी इसमें न्यूनतम योग्यता बेचलर डिग्री ऑफ़ नर्सिंग, वेटरनरी साइंसेज़, फिजियोथैरेपी, ऑक्यूपेशनल थैरेपी में डगरी होल्डर्स की होगी। वहीँ मेडिकल साइंसेज़, न्यूट्रीशियन, फार्मोकोलॉजी, फार्मेसी, एग्रीकल्चर साइंसेज़, सोशल साइंसेज़ के साथ एमए और एमएससी में 50 फीसदी अंक हासिल करने वाले आवेदन के पात्र होंगे। 

तीसरी श्रेणी में स्पोंसर यानि एनओसी जारी करने वाली गैर सरकारी संगठन के अधीन सेवाए देने वाले एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष, हेल्थ साइंसेज़ में सेवा दे रहे उन लोगो को होगी जिन्होंने तीन साल तक ऐसे संसथान को सेवाएं दी है। 

फ़िलहाल RNT में होगा कोर्स, बाद म सेठ जी की कुंडाल में बनेगा कॉलेज

फ़िलहाल उक्त कोर्स की शुरुआत रविंद्र नाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज (RNT) के डिपार्टमेंट ऑफ़ मेडिसिन की देखरेख में होगी। समय के साथ कोर्स और पाठ्क्रम को लेकर अलग से नए पब्लिक हेल्थ कॉलेज का निर्माण बलीचा हाइवे पर स्थित सेठ जी की कुंडाल में होगा।    

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News