मेवाड़ के मेडिकल कॉलेजों को मारवाड़ यूनिवर्सिटी से जोड़ने पर पुनर्विचार
उदयपुर 4 अप्रैल 2026। मेवाड़ के चिकित्सा संस्थानों की संबद्धता को राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंस (RUHS) जयपुर की बजाय मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी जोधपुर में ट्रांसफर करने के विवादास्पद निर्णय पर अब राज्य सरकार ने पुनर्विचार करने की तैयारी शुरू कर दी है।
मेवाड़ के जनप्रतिनिधियों के भारी विरोध के बाद सरकार ने इस मामले की जांच करने के लिए एक हाई पावर कमेटी का गठन किया है। कमेटी 15 दिन के अंदर अपनी विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेंगी जिसके आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
इस कमेटी में उदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, RUHS के कुलगुरु डॉ प्रमोद यवले, मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी जोधपुर के कुलगुरु, चिकित्सा शिक्ष विभाग के संयुक्त शासन सचिव, निदेशालय चिकित्सा शिक्षा जयपुर आयुक्त को सदस्य मनोनीत किया गया है।
आपको बता दे की उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा के कॉलेजों पर मारवाड़ यूनिवर्सिटी थोपने से छात्रों और प्रबंधन में भारी आक्रोश था। जिससे यहाँ के सांसदों, विधायकों ने सरकार को पत्र लिखकर इस फैसले को बदलने की मांग की थी।
Source: Media Reports
#Udaipur #Mewar #Rajasthan #RajasthanNews #UdaipurNews #MewarNews #Jodhpur #Jaipur #MedicalEducation #MedicalCollege #RUHS #EducationNews #CollegeUpdate #StudentVoice #BreakingNews #IndiaNews #LatestNews #NewsUpdate #TrendingNow #Bhilwara #Chittorgarh #Dungarpur #Banswara #Pratapgarh #HealthcareEducation #GovtDecision #PolicyUpdate #YouthVoice #StudentProtest
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
