MLSU की 6 अप्रैल 2026 को होने वाली समस्त परीक्षा स्थगित
अगली तिथि नहीं हुई घोषित
उदयपुर 29 मार्च 2026। मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी द्वारा गुरुवार को लॉ कॉलेज में LLB फर्स्ट ईयर के छात्रों को ‘कॉन्ट्रैक्ट’ विषय का पेपर देना था, लेकिन उन्हें गलती से M.Com थर्ड सेमेस्टर (Business Administration) का प्रश्नपत्र दे दिया गया। जबकि M.Com की परीक्षा कुछ दिन बाद 6 अप्रैल 2026 होनी थी।
अब मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी ने आगामी 6 अप्रैल को होने वाली समस्त परीक्षाएं स्थगित कर दी है। अब इस परीक्षा के नई तिथि घोषित की जाएगी।
देखे कौनसी परीक्षाए स्थगित की गई है।

दरअसल गुरुवार सुबह 26 मार्च 2026 सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे की पारी में सामने आई। छात्र अपनी तैयारी के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचे थे। लिफाफे पर ‘कॉन्ट्रैक्ट’ लिखा था, लेकिन अंदर M.Com का पेपर निकला। आधे से अधिक छात्रों को गलत प्रश्नपत्र मिला, जबकि M.Com की परीक्षा कुछ दिन बाद 6 अप्रैल 2026 होनी थी। छात्रों की शिकायत के बाद स्थिति बिगड़ गई।
इससे पहले 23 मार्च को BA थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा में भी गलत पेपर दे दिया गया था, जबकि 18 मार्च को एक परीक्षा में प्रिंटिंग इतनी खराब थी कि छात्र प्रश्न पढ़ नहीं पा रहे थे।
#MLSU #UdaipurNews #RajasthanNews #ExamPostponed #UniversityUpdate #StudentNews #EducationAlert #MLSUExam #UdaipurStudents #RajasthanEducation #BreakingNewsIndia #ExamChaos #PaperLeak #CollegeNews
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
