MLSU: 17 से शुरू होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध

यूजी और पीजी अंतिम वर्ष की 17 सितम्बर से शुरू होने वाली है परीक्षा
 | 
परीक्षाओं के दौरान कोरोना जागरूकता के लिए पोस्टर का विमोचन

उदयपुर 14 सितम्बर 2020। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के यूजी और पीजी अंतिम वर्ष की 17 सितम्बर से शुरू होने वाली परीक्षाओं के एडमिट कार्ड मंगलवार से डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षाओं की तैयारी पूरी कर ली गई है एवं सभी विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध हैं इन्हें मंगलवार सुबह से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

इधर परीक्षाओं के दौरान कोरोना जागरूकता के लिए पोस्टर का विमोचन कुलपति प्रो अमेरिका सिंह ने किया। इस अवसर पर रजिस्ट्रार हिम्मत सिंह बारहट एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ राजेश कुमावत भी मौजूद थे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News