MLSU लेखांकन विभाग के 6 विद्यार्थियों का बी वॉक प्रोग्राम के केंपस प्लेसमेंट से चयन

जल्द ही छात्रों जॉइनिंग दी जाएगी

 | 

उदयपुर 18 अप्रैल 2026। वाणिज्य एवं प्रबंध अध्ययन महाविद्यालय के बी वॉक प्रोग्राम मे केंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। वाणिज्य महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रोफेसर शूरवीर सिंह भाणावत ने बताया कि आयोजित केंपस प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान यूतिका नेचुरल प्राइवेट लिमिटेड सोजत पाली में 6 छात्रों को चयन किया। इस अवसर पर कंपनी की भर्ती टीम ने छात्रों का इंटरव्यू लेकर उनकी योग्यता कौशल और व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया। चयनित छात्रों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर यह सफलता हासिल की।

कोर्स संयोजक डॉ आशा शर्मा ने बताया कि हर वर्ष बी वॉक एवं एम वॉक (लेखांकन, कराधान एवं अंकेक्षण प्रोग्राम) में हर वर्ष केंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाता है और विद्यार्थियों को अच्छे पैकेज पर कंपनियों में काम करने का अवसर प्रदान किया जाता है। 

केंपस प्लेसमेंट में बी वॉक तथा एम वॉक (लेखांकन, कराधान एवं अंकेक्षण ), एम कॉम लेखांकन व्यावसायिक सांख्यिकी, बी कॉम के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें से छह विद्यार्थियों बी. वॉक के रोहित शर्मा, रौनक जैन, भैरों सिंह चुंडावत, एम् कॉम के अंकित चौधरी, चैन सिंह देवड़ा एवं विश्वजीत सिंह राव का चयन हुआ। कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि जल्द ही छात्रों जॉइनिंग दी जाएगी और उन्हें कंपनी में विभिन्न विभागों में कार्य करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में सह अधिष्ठाता डॉ शिल्पा वर्डिया की उपस्थिति रही।  अंत में डॉ प्रियंका जैन ने धन्यवाद ज्ञापन किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रियंका जैन और मनीष स्वामी ने किया।

#MLSU #UdaipurNews #CampusPlacement #BVoc #CommerceCollege #AccountingStudents #RajasthanEducation #CollegePlacementDrive #HigherEducationIndia #StudentSuccess #CareerOpportunity #MVoc #MCom #BCom #Placement2026
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News