MLSU: ट्यूशन फीस से महंगी एग्जाम फीस

 | 
MLSU

 

Udaipur Times, Education News: उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी (MLSU) मे नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Education Policy-NEP) के तहत लागू नया सेमेस्टर सिस्टम से छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

MLSU मे सामान्य वर्ग की BA की तीन साल की ट्यूशन फीस जहां 10 हजार है वहीं 6 सेमेस्टर की एग्जाम फीस 15 हजार है ।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (National Education Policy-NEP) के लागू होने से पहले जब वार्षिक परीक्षा होती थी तब छात्रों से साल मे एक बार ही एग्जाम फीस देनी होती थी। लेकिन सेमेस्टर सिस्टम लागू होने के बाद साल मे दो बार परीक्षा देनी होती है और दोनों ही बार परीक्षा शुल्क को वार्षिक परीक्षा शुल्क के बराबर रखा गया है । इसलिए छात्रों को ट्यूशन फीस से महंगी एग्जाम फीस चुकानी पड़ रही है।   

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News