MLSU: लेखांकन व सांख्यिकी विभाग के पाँच शोधपत्र अंतराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में बेस्ट पेपर अवॉर्ड से पुरस्कृत
उदयपुर 28 मार्च 2026। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के लेखांकन एवं व्यावसायिक सांख्यिकी विभाग के शोध पत्रों को कोटा विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग तथा भारतीय लेखांकन संघ कोटा शाखा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित स्ट्रेटेजिक पर्सपेक्टिव इन कॉमर्स, मैनेजमेंट एंड सोशल साइंसेज फॉर नेशनल बिल्डिंगः प्रमोटिंग नॉलेज पाथवेज टू मिशन विकसित भारत - 2047 विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन SPCMS 2026 में सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र पुरस्कार प्राप्त हुआ ।
विभागाध्यक्ष प्रो शूरवीर सिंह भाणावत ने बताया कि अंतराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में वाणिज्य महाविद्यालय के सह-आधिष्ठाता डॉ. शिल्पा वर्डिया एव उनके शोधार्थी शालिनी चास्टा, हिमालया सिंह के दो शोध पत्र, डॉ पारुल दशोरा एव उनके शोधार्थी नेहा पण्ड्या , डॉ . रामप्रसाद सुथार के दो शोधपत्र और डॉ शिल्पा लोढ़ा, उनके शोधार्थी विष्णु माहवार का एक शोधपत्र सम्मानित हुए ।
इन शोध कार्यो के माध्यम से लेखांकन विषय के समकालीन मुद्दों पर गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया गया जिनमे की टैक्स इंसेंटिव, एंटी अवॉइडेंस रिफार्म, जीएसटी 2.0 जैसे मुद्दे शामिल थे । यह सफलता संस्था के बढ़ते शोध प्रभाव और गुणवत्ता का प्रमाण है |इस अंतराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में देश भर के विश्वविद्यालयों से कुल के 5 सत्रों में 270 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए थे और 5 देशों के 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था ।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
