लक्ष्यराज सिंह से MLSU पर्यटन एवं आदिवासी महिला विकास से संबंधित विषयों पर लेगा सलाह


लक्ष्यराज सिंह से MLSU पर्यटन एवं आदिवासी महिला विकास से संबंधित विषयों पर लेगा सलाह

पर्यटन और होटल व्यवसाय अध्ययन पाठ्यक्रम और छात्रों को होगा फायदा-कुलपति प्रोफ़ेसर अमेरिका सिंह

 
MLSU

विश्वविद्यालय कामना करता हैं की लक्ष्यराज सिंह के सलाहकार के  रूप मैं कार्य करने से राजस्थान पर्यटन के विकास द्रुतगति से आगे बढ़ेगा

सुखाड़िया विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा राज्य के पर्यटन विकास हेतु सलाहकार नियुक्त करने पर बधाई दी और उनके स्वास्थ्य की मंगल कामना की।

प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने बताया कि लक्ष्यराज सिंह को सलाहकार नियुक्त होने से उनकी बहुमुखी प्रतिभा और पर्यटन के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट समझ से उदयपुर और राजस्थान का पर्यटन निश्चित रूप से अधिक प्रगति करेगा। विश्व पटल पर अपने पर्यटन के उत्कृष्ट ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को अधिक रूप से सामने ला पाएगा।

कुलपति प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने बताया कि सुखाड़िया विश्वविद्यालय के साथ लक्ष्यराज सिंह का प्रगाढ संबंध रहा है पूर्व में भी विश्वविद्यालय के नॉर्थ केंपस बिलोता मैं अभूतपूर्व सहयोग प्राप्त हुआ है और हम इसके लिए उनके तहे दिल से आभारी हैं और अब  विश्वविद्यालय मैं संचालित पर्यटन एवं विकास से संबंधित पाठ्यक्र, आदिवासी क्षेत्र की महिलाओं को हुनरमंद बनाने  एवं रोजगार परक प्रशिक्षण के पाठ्यक्रम में संवर्धन के लिए इनसे सलाह एवं सहयोग लेगा जिससे यह पाठ्यक्रम और अधिक विकसित और रोजगार परक हो सके और लोगों को अधिक से अधिक आर्थिक संपन्नता प्राप्त हो सके।

राजस्थान का आतिथ्य विश्व प्रसिद्ध इतिहास रहा है और यह इतिहास यहां के पर्यटन का संवर्धन के लिए सहायक सिद्ध रहा है और विश्वविद्यालय कामना करता हैं की लक्ष्यराज सिंह के सलाहकार के  रूप मैं कार्य करने से राजस्थान पर्यटन के विकास द्रुतगति से आगे बढ़ेगा! साथ ही विश्वविद्यालय के छात्रों को एक नई पहचान मिलेगी!

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal