MLSU में बवाल: खराब प्रिंट वाले लॉ पेपर पर ABVP का प्रदर्शन

पढ़ने लायक नहीं था लॉ पेपर
 | 

उदयपुर 20 मार्च 2026। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय एक बार फिर प्रशासनिक लापरवाही को लेकर विवादों में आ गया है। कुलपति सचिवालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

छात्रों का आरोप है कि 18 मार्च को आयोजित लॉ थर्ड ईयर के पेपर का प्रिंट बेहद खराब था, जिससे सवाल तक स्पष्ट नहीं पढ़े जा सके। इसके बावजूद अब तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कुलपति कार्यालय पहुंच गए और कार्यवाहक कुलपति बीपी सारस्वत का घेराव किया। यूनिवर्सिटी इकाई सचिव त्रिभुवन सिंह राठौड़ ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि इतनी खराब गुणवत्ता का पेपर छात्रों को कैसे बांटा गया, इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।

ABVP कार्यकर्ताओं ने पेपर सेटिंग और प्रिंटिंग से जुड़े जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो।

#Udaipur #MLSU #RajasthanNews #UdaipurNews #ABVP #StudentProtest #EducationSystem #UniversityNews #RajasthanStudents #ExamIssue