MLSU: PG में बिना लेट फीस परीक्षा आवेदन अब 8 जनवरी तक

विद्यार्थियों को परीक्षा आवेदन की हॉर्ड कॉपी 12 जनवरी तक संबंधित कॉलेजों में जमा करवानी होगी

 | 
MLSU

उदयपुर, 4 जनवरी 2024। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की स्नातक कला, विज्ञान और वाणिज्य (नई शिक्षा नीति) के पहले सेमेस्टर के नियमित विद्यार्थियों के लिए परीक्षा आवेदन की तिथि लेट फीस के साथ 8 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। इन विद्यार्थियों को लेट फीस के रूप में 500 चुकाने होंगे।

दूसरी ओर, पीजी में तीनों संकायों के पहले सेमेस्टर के नियमित विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के 8 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद ये विद्यार्थी 500 रुपए लेट फीस के साथ 10 जनवरी तक फॉर्म जमा करा सकेंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार सभी विद्यार्थियों को परीक्षा आवेदन की हॉर्ड कॉपी संबंधित कॉलेजों में 12 जनवरी तक जमा करवानी होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News