MLSU के भूविज्ञान की छात्रा यूपीएससी में चयनित

मेधावी एवं आदिवासी  छात्रों हेतु अधिक से अधिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी ऐसी प्रतियोगी परीक्षाओं में में चयनित हो-प्रोफेसर अमेरिका सिंह

 | 
UPSC

शुभांगी लोहानी ने एम एस सी  (भूविज्ञान) 2019, MLSU उदयपुर में  स्वर्ण पदक प्राप्त किया

मोहनलाल सुखड़िया विश्वविद्यालय के भू-विज्ञान विभाग की छात्रा शुभांगी लोहानी ने यू पी एस. सी द्वारा आयोजित केंद्रीय भूजल परिषद् परीक्षा  ग्रेड 'ए' भूजल वैज्ञानिक के रूप में यूपीएससी 2021 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। 

शुभांगी लोहानी ने यू पी एस. सी द्वारा आयोजित भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण परीक्षा  (यूपीएससी 2020) के तहत भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण में ग्रेड 'ए' भूवैज्ञानिक (भूविज्ञान) के रूप में एआईआर: 3 हासिल किया है। इसके अलावा उन्होंने नेवेली लिग्नाइट इंडिया २०२० में स्नातक कार्यकारी प्रशिक्षु के रूप में शीर्ष 5 में स्थान प्राप्त किया।  

शुभांगी लोहानी ने एम एस सी  (भूविज्ञान) 2019, एमएलएसयू उदयपुर में  स्वर्ण पदक प्राप्त किया।भू विज्ञान विज्ञान, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की तरफ से शुभांगी को बहुत उज्ज्वल करियर के लिए बधाई और शुभकामनाएं!

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News